[go-night-pro-shortcode margin=10 type=13 size=80 inactivebg=white activebg=#783632 inactivecolor=#222222 activecolor=#f3f6f4]

[go-night-pro-shortcode margin=10 type=13 size=80 inactivebg=white activebg=#783632 inactivecolor=#222222 activecolor=#f3f6f4]
[go-night-pro-shortcode margin=10 type=13 size=80 inactivebg=white activebg=#783632 inactivecolor=#222222 activecolor=#f3f6f4]

शैक्षणिक विभाग

सूचना पट्ट  

प्राच्य एवं आधुनिक भाषा विभाग

प्राच्य एवं आधुनिक भाषा विभाग स्नातक (यू.जी.) में वैकल्पिक विषयों के रूप में पालि भाषा, हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा के पाठ्यक्रम प्रदान करता है तथा बौद्ध दर्शन, तिब्बती ज्योतिष, तिब्बती ललित कला में शास्त्री (बी.ए.) एवं बौद्ध दर्शन और तिब्बती इतिहास में आचार्य (एम.ए.) का कार्यक्रम संचालित करता है। पालि भाषा का पाठ्यक्रम मुख्य रूप से तुलनात्मक अध्ययन, अनुसंधान और अनुवाद कार्यों के संचालन के लिए तथा पालि भाषा में संरक्षित बौद्ध ग्रंथों तक पहुंच प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। विभाग द्वारा कभी-कभी पालि भाषा में डिप्लोमा भी प्रदान किया जाता है। हिंदी भाषा पाठ्यक्रम का प्रारूप विशेष रूप से छात्रों को संस्कृत और पालि भाषाओं के अध्ययन में सहायता करने के लिए बनाया गया है, जो आरम्भ में हिंदी भाषा के माध्यम से पढ़ाया जाता है। अंग्रेजी भाषा का पाठ्यक्रम विविध पृष्ठभूमि के छात्रों को न केवल भाषा सीखने का अवसर देता है अपितु अधिक संचारी वातावरण विकसित करने और अंग्रेजी भाषा में दक्षता प्राप्त करने का अवसरभी देता है।

पाठ्यक्रम की उपादेयता:

  1. पालि, हिंदी, अंग्रेजी जैसी विभिन्न भाषाओं की विविधता छात्रों को बौद्ध पाठ और लिपियों का गंभीर रूप से विश्लेषण करने में सक्षम बनाती है। इसके अलावा, छात्रों को विभिन्न देशों और क्षेत्रों में बौद्ध धर्म की सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत के बारे में भी शिक्षित किया जाता है।
  2. श्रवण, वाचन, पठन, तथा लेखन (एल.एस.आर.डब्ल्यू) जैसे भाषाओं के चार स्तंभ छात्रों को संसार की विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध विभिन्न ग्रंथों के बारे में गहरी समझ रखने में सक्षम बनाते हैं।
  3. छात्रों को विभिन्न ऐतिहासिक युगों में उनकी सांस्कृतिक, राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि में स्थित विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध साहित्य के गहन ज्ञान के साथ-साथ तिब्बती, पालि, अंग्रेजी और हिंदी जैसी विभिन्न भाषाओं के बीच अंतर-अनुवाद करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
  4. उन्हें भाषा विज्ञान, ग्रंथों का आलोचनात्मक विश्लेषण, छंद, साहित्यिक शब्द और पालि, अंग्रेजी और हिंदी जैसी विभिन्न भाषाओं के साहित्य का ज्ञान प्राप्त करने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाता है।
  5. प्रदान की गई शिक्षा छात्रों को अनुवाद, विषयवस्तु लेखन, रचनात्मक लेखन और तुलनात्मक साहित्य के क्षेत्र में अवसर प्राप्त करने के लिए तैयार करती है।

Working Hours of CIHTS

Sr.Name of Department / PostWorking HourLunch Break
1

Teaching (Regular)

Teaching (Tutorial)

8:00AM – 1:15PM

2:30PM – 4:30PM

 
2

Non Teaching

10:00AM – 5:00PM

1:00PM – 1:30PM
3

Research

10:00AM – 5:00PM

1:00PM – 1:30PM
4

Library

9:00AM – 6:30PM

9:00AM – 5:00PM
(In Summer)

1:00PM – 1:30PM
5

Electrician 

6:00AM – 2:00PM

2:00PM – 10:00PM

10 :00PM- 6:00AM

 
6

Pump Operator

6:00AM – 2:00PM

2:00PM – 10:00PM

10 :00PM- 6:00AM

 
7

Plumber

9:00AM – 5:00PM1:00PM – 2:00PM
8

Mali

9:00AM – 5:00PM1:00PM – 2:00PM
9

Safaiwala

7:00AM – 5:00PM

8:00AM – 5:00PM

12:00PM – 2:00PM

1:00PM – 2:00PM