faculties
सूचना पट्ट
आधुनिक विद्या संकाय
आधुनिक विद्या (आधुनिक विज्ञान) संकाय अपने सामाजिक विज्ञान विभाग के माध्यम से पाठ्यक्रम संचालित करता है। यह संकाय उन तीन संकायों में से एक है, जो संस्थान की स्थापना के समय शुरू किए गए थे। वर्तमान में संकाय वैकल्पिक विषयों के रूप में ए) एशियाई इतिहास बी) तिब्बती इतिहास सी) अर्थशास्त्र और डी) राजनीति विज्ञान का पाठ्यक्रम संचालित करता है, जो दर्शनशास्त्र स्ट्रीम में शास्त्री (बी.ए.) के स्नातक स्तर पर अध्ययन के पारंपरिक क्षेत्रों को जोड़ता है और उन्हें मजबूत करता है। शैक्षणिक सत्र 2017-2018 के बाद से, संकाय ने तिब्बती इतिहास में आचार्य (एम.ए.) और तिब्बती इतिहास में विद्यावारिधि (पी-एच.डी.) के दो स्नातकोत्तर कार्यक्रमों का संचालन शुरू कर दिया है: । तिब्बती इतिहास कार्यक्रम में आचार्य (एम.ए.) तिब्बत के सांस्कृतिक और राजनीतिक इतिहास दोनों आते हैं और जिसमें पुरातत्व, मानव विज्ञान, इतिहासलेखन और मुद्राशास्त्र पर परिचयात्मक पाठ्यक्रम शामिल करता है।
आधुनिक विद्या संकाय में एक विभाग है:
- सामाजिक विज्ञान विभाग
संकाय द्वारा संचालित कार्यक्रम:
- आचार्य (एम.ए.)-पीजी
- Vidyavaridhi (PhD)
कार्यक्रम की उपादेयता:
- तिब्बती इतिहास में आचार्य (एम.ए.) और विद्यावारिधि (पी-एच.डी.):
कार्यक्रम को तिब्बत की अवधारणाओं, विधियों, सिद्धांतों और ऐतिहासिक परंपराओं पर विशेष ध्यान देने के साथ इतिहासलेखन के क्षेत्र में छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा, कार्यक्रम प्रशासन, संस्कृति, साहित्य अन्तर्राष्ट्रीय संबंध के विकास के ऐतिहासिक एवं आधुनिक समय ज्ञान से समृद्ध है। तिब्बत का राजनीतिक और सांस्कृतिक इतिहासलेखन पाठ्यक्रम का केंद्र बिंदु है, जो मानवशास्त्रीय, पुरातात्विक, आर्थिक और सामाजिक आयामों के समावेश के साथ काफी जीवंत और व्यापक है। तिब्बत और इतिहासलेखन के गहन और विशाल ज्ञान से समृद्ध छात्र शोध, शिक्षण, वास्तुशिल्प और सांस्कृतिक मार्गदर्शक व्यवसाय में आगे के अवसर तलाशने में सक्षम होंगे।
सूचना पट्ट
-
Tender_AMC of ACs
जुलाई 15, 2026
-
Invitation of Sealed Tender Bids for Civil Works
जुलाई 15, 2026
-
Short Term Tender Notice AMC of ACs
जुलाई 1, 2026
-
Tender_AMC of ACs
जुलाई 15, 2026
-
Invitation of Sealed Tender Bids for Civil Works
जुलाई 15, 2026
-
Short Term Tender Notice AMC of ACs
जुलाई 1, 2026




