[go-night-pro-shortcode margin=10 type=13 size=80 inactivebg=white activebg=#783632 inactivecolor=#222222 activecolor=#f3f6f4]

[go-night-pro-shortcode margin=10 type=13 size=80 inactivebg=white activebg=#783632 inactivecolor=#222222 activecolor=#f3f6f4]
[go-night-pro-shortcode margin=10 type=13 size=80 inactivebg=white activebg=#783632 inactivecolor=#222222 activecolor=#f3f6f4]

शैक्षणिक विभाग

सूचना पट्ट  

तिब्बती भाषा एवं साहित्य विभाग

तिब्बती भाषा एवं साहित्य विभाग अपनी पारंपरिक संस्कृति से संबंधित विषयों पर अत्यंत समृद्ध और विशाल साहित्य पर पाठ्यक्रम संचालित करता है। तिब्बती भाषा और साहित्य का ज्ञान दर्शन, ज्ञानमीमांसा और तर्कशास्त्र पर प्रवचन के लिए विशेष रूप से आवश्यक है, जो प्राचीन नालंदा बौद्ध परंपरा से विरासत में मिला है तथा आज तिब्बती बौद्ध परंपरा में संरक्षित है। बौद्ध दर्शन में शास्त्री (बी.ए.) के यू.जी. स्तर पर अनिवार्य विषय के रूप में पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों के अलावा यह विभाग तिब्बती ज्योतिष और तिब्बती ललित कला, आचार्य (एम.ए.) और विद्यावारिधि (पी-एच.डी.) के पीजी स्तर पर भी पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

विभाग द्वारा संचालित पाठ्यक्रम:

  1. स्नातकोत्तर . (एम.ए.)

पाठ्यक्रम की उपादेयता:

तिब्बती भाषा एवं साहित्य में आचार्य (एम.ए.):

  1. पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद भाषाई योग्यता की मांग की जाती है, क्योंकि इकाइयां श्रवण, वाचन, पठन तथा लेखन पद्धति (एल.एस.आर.डब्ल्यू.) के विशेष आग्रह के साथ तिब्बती भाषा के भाषाई और साहित्यिक दोनों पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करती हैं।
  2. छात्रों को भाषाविज्ञान के कई पहलुओं जैसे आकृति विज्ञान, वाक्यविन्यास, शब्दार्थ, सामाजिक-भाषाविज्ञान, अनुप्रयुक्त भाषाविज्ञान आदि में प्रशिक्षित किया जाता है, जो त्सोकसम, कराकस, और संस्कृत भाषा के कारक,समास जैसे तुलनात्मक रूप से आधुनिक विकास के साथ पुरानी शब्दावली की पुष्टि करता है। छात्रों को तिब्बती भाषा की ध्वन्यात्मकता और ध्वनिविज्ञान दोनों की विभिन्न संरचना में भी प्रशिक्षित किया जाता है।
  3. सौंदर्यशास्त्र, विश्लेषण, निर्णय, अभिरुचि और दोष पर विशेष बल देने के साथ साहित्यिक सिद्धांत और आलोचना की पूर्वी-पश्चिमी परंपरा दोनों में गहन ज्ञान प्रदान किया जाता है। पाठ्यक्रम में सरस्वती-कंठाभरण और साहित्य दर्पण जैसे ग्रंथों के पर्याप्त उदाहरणों के साथ रस, ध्वनि, वक्रोक्ति, रीति, औचित्य, अलंकार आदि विभिन्न सिद्धांतों को शामिल किया गया है।
  4. कविता, कथा और नाटक जैसी विभिन्न शैलियों में साहित्यिक सिद्धांत की आलोचनात्मक और ऐतिहासिक चेतना विकसित करके छात्रों को गहन व्याख्यात्मक ज्ञान प्रदान किया जाता है। रामायण, शोनुदक्मे, राजा गेसर का महाकाव्य, अवदान कल्पलता, जातकमाला, बुद्धचरित, नागानंद, मेघदूत और अभिज्ञान शाकुंतलम् जैसे प्रसिद्ध ग्रंथों को तुलनात्मक प्रक्रिया के साथ पढ़ाया जाता है।
  5. पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद, छात्र उच्च अनुसंधान, अनुवाद अध्ययन, तुलनात्मक साहित्य, भाषा विज्ञान, ध्वन्यात्मकता, विषयवस्तु लेखन, शिक्षण आदि के क्षेत्र में आगे की संभावनाओंका लाभ प्राप्त करने में सक्षम होते हैं।

Working Hours of CIHTS

Sr.Name of Department / PostWorking HourLunch Break
1

Teaching (Regular)

Teaching (Tutorial)

8:00AM – 1:15PM

2:30PM – 4:30PM

 
2

Non Teaching

10:00AM – 5:00PM

1:00PM – 1:30PM
3

Research

10:00AM – 5:00PM

1:00PM – 1:30PM
4

Library

9:00AM – 6:30PM

9:00AM – 5:00PM
(In Summer)

1:00PM – 1:30PM
5

Electrician 

6:00AM – 2:00PM

2:00PM – 10:00PM

10 :00PM- 6:00AM

 
6

Pump Operator

6:00AM – 2:00PM

2:00PM – 10:00PM

10 :00PM- 6:00AM

 
7

Plumber

9:00AM – 5:00PM1:00PM – 2:00PM
8

Mali

9:00AM – 5:00PM1:00PM – 2:00PM
9

Safaiwala

7:00AM – 5:00PM

8:00AM – 5:00PM

12:00PM – 2:00PM

1:00PM – 2:00PM