शैक्षणिक
सूचना पट्ट
अंतर्राष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ
के.उ.ति.शि.सं. एकमात्र ऐसा संस्थान है, जिसके पास सक्रिय तीस वर्षों के अंतर्राष्ट्रीय विनिमय कार्यक्रम का इतिहास है। परम पावन दलाई लामा की प्रेरणा से प्रोफेसर जे गारफील्ड, प्रोफेसर रॉबर्ट थुरमन जैसे प्रसिद्ध बौद्ध विद्वानों ने के.उ.ति.शि.सं. और फाइव कॉलेज कंसोर्टियम, एमहर्स्ट, मैसाचुसेट्स के बीच आदान-प्रदान कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है। सन् 1996 में इस कार्यक्रम का विस्तार कर इसमें तस्मानिया विश्वविद्यालय और डीकिन विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया को शामिल किया गया। अन्य अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम भी ओरिएंट फाउंडेशन फॉर आर्ट एंड कल्चर, इंग्लैंड के साथ संचालित हो रहे हैं। मंगोलियाई, बौद्ध और तिब्बती अध्ययन संस्थान, रूस; वोंक वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी, दक्षिण कोरिया; ताइवान के लैब्सम बौद्ध कॉलेज संगठन; इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर तिब्बती स्टडीज, ऑस्ट्रिया और एमोरी यूनिवर्सिटी, अमेरिका संस्थान की ओर से शीतकालीन सत्र में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए बौद्ध धर्म और तिब्बती अध्ययन पर वार्षिक एक महीने का गहन पाठ्यक्रम आयोजित किया जाता है।
संस्थान में बिहार सरकार के सहयोग से एक महत्वाकांक्षी अनुवाद परियोजना प्रारंभ की गई। विहार स्थित पटना संग्रहालय विलुप्त बौद्ध ग्रंथों के संग्रह की दृष्टि से अत्यन्त मूल्यवान संग्रहालय है। यहाँ महापण्डित राहुल सांकृत्यायन द्वारा तिब्बत से लाये गए महत्वपूर्ण ग्रन्थों को संरक्षित किया गया है। बिहार सरकार के सहयोग से यह परियोजना इन ग्रंथों के अनुवाद के लिए बनाई गई है। इस संग्रह में हजारों ग्रंथ हैं और इसमें कंग्युर और तंग्युर के संग्रह के साथ-साथ तिब्बती गुरुओं के कई संग्रहित कार्य भी सम्मिलित हैं।
उद्देश्य
- छात्रों का आदान-प्रदान
- संकाय सदस्यों और अनुसंधान विद्वानों का आदान-प्रदान
- प्रकाशनों का आदान-प्रदान
- संयुक्त अनुसंधान
- संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम/कार्यशालाएँ/सम्मेलन/सेमिनार
- दुर्लभ संस्कृत और तिब्बती पांडुलिपियों का कैटलॉगिंग, डिजिटलीकरण और प्रकाशन
अध्ययन के क्षेत्र
- तिब्बती बौद्ध दर्शन और आध्यात्मिकता
- तिब्बती भाषा और साहित्य
- तिब्बती और बौद्ध इतिहास
- सोवा-रिग्पा (तिब्बती चिकित्सा प्रणाली)
- भोट ज्योतिष (तिब्बती खगोल विज्ञान)
- तिब्बती पारंपरिक ललित कला (थंका चित्रकला और काष्ठकला)
- तस्मानिया विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया: स्कूल ऑफ फिलॉसफी
- रूसी विज्ञान अकादमी की साइबेरियाई शाखा का मंगोलियाई, बौद्ध और तिब्बती अध्ययन संस्थान (आई.एम.बी.टी), उलान-उडे, बुरात गणराज्य, रूसी संघ।
- अंतर्राष्ट्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान (आई.आई.एच.टी.एस-तिब्बत केंद्र), हटनबर्ग, ऑस्ट्रिया।
- पुणे विश्वविद्यालय, पुणे।
- एमोरी यूनिवर्सिटी, अटलांटा, अमेरिका
- वोंकवांग डिजिटल यूनिवर्सिटी, इक्सान सिटी, कोरिया गणराज्य।
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली।
- लैब सम बौद्ध कॉलेज संगठन ऑफ़ द रिपब्लिक ऑफ़ चाइना, ताइवान।
- पटना संग्रहालय, पटना, बिहार।
सूचना पट्ट
-
Tender_AMC of ACs
July 15, 2026
-
Invitation of Sealed Tender Bids for Civil Works
July 15, 2026
-
Short Term Tender Notice AMC of ACs
July 1, 2026
-
Tender_AMC of ACs
July 15, 2026
-
Invitation of Sealed Tender Bids for Civil Works
July 15, 2026
-
Short Term Tender Notice AMC of ACs
July 1, 2026





